Please Share
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सोमवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जानकारी के मुताबिक, इस ग्रेनेड हमले में महिला समेत छह लोगों के घायल होने की खबर है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी तलाशी अभियान चला रही है।
बता दें कि यह घटना यूरोपियन यूनियन के 28 सदस्यों के कश्मीर जाने से पहले हुआ है। सोमवार को यूरोपियन यूनियन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इनके कल के दौरे पर सबकी नज़र है।

