बिहार: जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने दिवाली की रात राष्ट्रीय जनता दल नेता मनोज यादव के भाई अवध यादव की गोली मरकर हत्या कर दी। घटना उस वक़्त की है जब अवध यादव अपने दुकान पर लक्ष्मी पूजा कराने के लिए बैठे थे। टेहटा ओपी क्षेत्र के सेरथुआ मोड़ के पास दिवाली की रात हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नेता के भाई की हत्या क्यों की गयी इसका पता अभी तक नहीं चला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है। मृतक अवधेश उर्फ अवध यादव देकुली गांव का रहने वाले था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दिपावली की रात वो अपने पिता के साथ दुकान पर पूजा कराने को लेकर पंडित के इंतजार में बैठा था, इसी दौरान उनके पिता को आंख लग गई। तभी करीब 11:30 बजे बेखौफ अपराधियों ने अवधेश के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बेखौफ़ बदमाश, दिवाली की रात आरजेडी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
Please Share

