सीआरपीएफ कमांडेंट स्तर तक के हर कर्मी को मिलेगा राशन मनी भत्ता

Please Share

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट स्तर तक के सभी कर्मियों को राशन मनी भत्ता दिया जाएगा। जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है। इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ जवानों के पास राशन के पैसे नहीं होने की खबरों को गलत बताया था। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने जुलाई महीने के लिए दो लाख से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को राशन भत्ते का भुगतान कर दिया है।