हरीश रावत ने शुभचिंतकों को अस्पताल से दिया सन्देश, CM त्रिवेंद्र ने पूछा हाल

Please Share

देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनके साथ मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, वित्त सचिव अमित नेगी भी थे। इस बीच हरीश रावत ने भी कहा कि अब वह ठीक हैं और दो-एक दिन में ही ठीक होकर फिर से सक्रिय हो जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों से देहरादून न आपने की अपील भी की है।

हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया से अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही फिर सक्रिय हो जाएंगे।हरीश रावत ने लिखा, “मैं ठीक हूं और डॉक्टर्स ने भी तकलीफ का कारण लगभग ढूंढ लिया है। एक-दो दिन के अन्दर मैं, फिर आपकी सेवा में हाजिर हो जाऊंगा। इसलिए किसी को, हमारे शुभचिंतकों को यहां देहरादून आने की या ज्यादा तकलीफ लेने और चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है।”