Please Share
चम्पावत: बनबसा में चल रही सेना भर्ती में मंगलवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ में सात युवकों को पकड़ा है। युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवकों के सारे डॉक्यूमेंट बागेश्वर जिले के बने हुए हैं, जबकि वे उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं। वहीँ एलआईयू कर्मियों ने सूचना मिलते ही इनके सरगना को एक होटल से दबोचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

