संसद परिसर में चाकू लेकर घुसता युवक गिरफ्तार

Please Share

नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम की गई है। संसद भवन में एक व्यक्ति ने चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह 10.40 बजे के आसपास एक युवक बाइक पर संसद के गेट नंबर 1 पर पहुंचा और बाहर बाइक खड़ी कर चाकू के साथ संसद परिसर में जाने की कोशिश करने लगा। संदिग्ध नजर आने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।