Please Share
मसूरी: प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य रविवार को भारी सुरक्षा के बीच मसूरी और कैम्पटी पहुंची। मसूरी में लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर राज्यपाल ने पटरी व्यापारियों के पक्ष में हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि सीजन में जो पटरी व्यवसाय माल रोड पर अपना व्यापार कर रहे हैं उन्हें बेवजह परेशान ना किया जाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मसूरी का हाल-चाल और यहां की सर्दी का आनंद लेने आई है। साथ ही शीतकालीन में प्रशासन मसूरी में किस तरह व्यवस्था को सुविधाएं मुहैया कराएंगे उसका भी जायजा लिया गया।
