Please Share
देहरादून: आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायपुर महाविद्यालय पहुंचकर छात्रों की मांग को देखते हुए रायपुर महाविद्यालय का नाम बदलकर राजकीय महाविद्यालय मालदेवता करने का ऐलान किया है।
इस दौरान उन्होंने रायपुर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया, साथ ही शौर्य दीवार का भी अनावरण किया। साथ ही सीएम ने इसी सत्र से पीजी क्लासेस शुरू करने की भी घोषणा की।
