Please Share
बागेश्वर: जिले में गुलदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला गरुड़ ब्लॉक के सैलखनयारी क्षेत्र के सलगणा गाँव में 4 साल की मासूम ज्योति परिहार को गुलदार आँगन से उठा ले गया। गुलदार द्वारा किसी को निवाला बनाने की यह घटना गरुड़ क्षेत्र की एक साल में तीसरी घटना है।
इससे पहले भी आदमख़ोर गुलदार 2 मासूमों को अपना निवाला बना चुका है। तहसील प्रशासन व वन विभाग पुलिस की टीम को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मासूम ज्योति का शव घर के पास एक नाले में मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीँ प्रशासन व वन विभाग अभी तक क्षेत्रवासियों को गुलदार से निज़ात दिलाने में नाकाम रहा है, जिससे लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
