हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में हुई बस दुर्घटना, अब तक 14 की मौत, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Please Share
हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में हुई बस दुर्घटना, अब तक 14 की मौत, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 2 Hello Uttarakhand News »

हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस रामपुर के पास एक गहरे खड्डे में जा गिरी जिसमें अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

रामपुर पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि बस रिकान्गपियो से नौणी जा रही थी। जो खनेरी के पास नदी में जा गिरी। इस घटना में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है , जबकि 7 लोग घायल हुए  हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आगे जा रही एक बस को ओवरटेक करने के दौरान घटी जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल उनका कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है।

Leave a Reply