आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे हरिद्वार…

Please Share
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे हरिद्वार… 2 Hello Uttarakhand News »

हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आज सोमवार को अपने जन्म दिवस के दिन एक दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे।  सूरत गिरी बंगला आश्रम में संतों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक पूजा में भाग लेने के साथ ही संघ प्रमुख ने संतों का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

गंगा तट पर ही मोहन भागवत कारगिल में शहीद हुए लखनऊ निवासी परमवीर चक्र कैप्टन मनोज पांडे और कैप्टन विजेंद्र के अभिभावकों को वह सम्मानित करेंगे। उसके बाद संत समाज की ओर से आयोजित भोज में मोहन भागवत शामिल होंगे। साथ ही संघ प्रमुख पतंजलि में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे।

Leave a Reply