एसएसपी ने मारा छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

Please Share

उधम सिंह नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसएसपी ने रूद्रपुर के एक होटल में छापा मारा। जहां से पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी उधमसिंह नगर ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि कथिक होटल पर लगातार आरोप लग रहे थे कि यहां पर जुआ खेला जाता है। जिसपर आज एसएसपी के तत्वधान में छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए जुआरियों से 5 लाख रूपए नगद बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे पूछताछ में जुट गई है।

Leave a Reply