दर्दनाक सड़क हादसा…एक की मौत, पांच घायल…

Please Share
दर्दनाक सड़क हादसा…एक की मौत, पांच घायल… 2 Hello Uttarakhand News »

अल्मोड़ा: पेटशाल बमनस्वाल मोटर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी साथ ही पांच लोग घायल हो गए।

आपदा प्रबंधक अधिकारी राकेश जोशी ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि कल देर रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 06 लोग सवार थे।  चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और 5 घायलाें को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। चालक के शव को निकलने के लिए पांच घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, ट्रक का केबिन काटकर शव को निकला गया। चालक की पहचान बागेश्वर निवासी कविन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

Leave a Reply