पीएम के जन्मदिवस पर अक्षय कुमार और भूमि करेंगे स्वछता को लेकर सबको जागरूक

Please Share
पीएम के जन्मदिवस पर अक्षय कुमार और भूमि करेंगे स्वछता को लेकर सबको जागरूक 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून: पूरे देशभर में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत राज्यों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वही कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रम दिवस मनाने के साथ ही शौचालय की आवश्कता पर टॉयलेट एक प्रेम कथा फ़िल्म के जरिये शौचालय की आवश्यकता के लिए भी ग्रामीणों काे जागरूक किया जायेगा।

जिलों में दूरदर्शन के माध्यम से सुबह 10:30 बजे से टॉयलेट एक प्रेमकथा फिल्म को प्रसारित किया जायेगा, जिसे जिलों और ब्लाक मुख्यालयों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जनता को दिखाया जायेगा।

ये पहला मौका होगा जब सरकार के द्वारा स्वछता की जागरूकता के लिए फिल्म का सहारा लिया जायेगा।

Leave a Reply