Please Share
मरीज को ले जा रहे पिथौरागढ़ के एम्बुलेंस चालक के साथ चम्पावत पुलिस द्वारा की गई मारपीट का मामला गर्माने लगा है। यूथ कांग्रेस के साथ एम्बुलेंस चालकों ने पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एम्बुलेंस में हार्ट पेसेंट को ले जाया जा रहा था लेकिन चम्पावत पुलिस ने इसकी परवाह न करते हुए जहां चालक के साथ मारपीट की, वहीं घंटे भर से अधिक एम्बुलेंस को भी रोके रखा।
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। वहीँ जिलाधिकारी का कहना है कि चम्पावत जिलाधिकारी को पत्र की कॉपी भेजी जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
