प्रोटोकॉल की कमी से जूझे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Please Share
प्रोटोकॉल की कमी से जूझे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत 1 Hello Uttarakhand News »

कुछ चैनलों और मिड डे अखबारों द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड के प्रोटोकॉल और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जब आज दिल्ली पहुंचे तो उन्हें प्रोटोकॉल की कमी से जूझना पड़ा।

बताया गया कि अपने एक कार्यक्रम के तहत दिल्ली में उत्तराखंड सदन जाने के लिए जब आज धन सिंह रावत ट्रेन से उतरे तो उनके लिए उनका प्रोटोकॉल नहीं पहुंचा था। जिसको देख मंत्री साहब नाराज हो गये और उत्तराखंड सदन जाने के बजाए दिल्ली के ही एक होटल में चले गये।

लेकिन इस खबर का संज्ञान लेते हुए जब हैलो उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली में मौजूद धन सिंह रावत से बात की तो उन्होनें इन सभी चर्चाओं का खंडन करते हुए, प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की समस्या होने से इंकार किया। उन्होनें कहां कि ऐसी किसी भी घटना की कोई शिकायत या जानकारी मेरे द्वारा मीडिया को नहीं दी गई है।

यानी अटकलों का बाजार गरम है। मंत्री जी की मानें तो सब कुछ ठीक है मगर चर्चाएं कुछ और ही संकेत दे रही हैं।

Leave a Reply