80 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Please Share

मसूरी: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को देखते हुए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार कैम्पटी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अगलाड़ पुल पर एक अभियुक्त राजकुमार पुत्र भंगी राम यमुना नगर हरियाणा को एक पिकअप में 80 पेटी अंग्रेजी शराब ( 960 बोतल अंग्रेजी शराब ) के साथ गिरफ्तार किया है। कैम्पटी थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि ये अभियुक्र विकास नगर से नैनबाग की और जा रहा था। जिसे मुखबीर  की सुचना पर 80 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 6072 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।