Please Share
पिथौरागढ़ : जिला विकास भवन सभागार में बुधवार को राज्य कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर है। सभी कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना हैं कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की भांति ही वेतन और भत्ता मिले। इसके साथ ही पूरानी पेंशन योजना को भी बहाल किया जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों ने मांग है कि पदोन्नती के मामले में उत्तर प्रदेश की व्यवस्था ही लागू हो और स्वास्थ के मामले में यू हेल्थ के जरिये देश के बड़े अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों को इलाज करने की सुविधा मिलें। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर कबतक सरकार इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर पाती है।
