Please Share
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के सुआखोली मोटर मार्ग पर शनिवार को ब्रेक फ़ैल होने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त इंडिगो कार का (HR M 8813) है।
मौके पर पहुंची थाना धरासू की पुलिस टीम ने घायलों को चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए थाना धरासू प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि कार के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई है। कार में सवार अरविंद पुत्र जगदंबा दास 29 वर्ष थातुड़ निवासी चालक राधा पत्नी अरविंद 20 वर्ष ममता पत्नी सोहनदास राजेश पुत्र अजब दास कृष 3 वर्ष ममता का बड़ा बेटा अनर्ह उम्र 1 वर्ष ममता का छोटा बेटा सवार थे। जिन को सामान्य चोटें आई है और उनका इलाज चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

