Please Share
मसूरी: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए के हटाये जाने पर मसूरी में जश्न का माहौल है। पिक्चर पैलेश पर मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर जमकर ठुमके लगाये। गणेश जोशी ने दमाऊ बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न का आनन्द लिया और मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि, जिस समय का 70 वर्षों से लोगों को बेसब्री से इंतजार था, भाजपा सरकार ने वह काम करके दिखाया और आज जम्मू कश्मीर को आजाद कर दिया है। जिसका सम्पूर्ण देशवासी स्वागत कर रहे हैं।
