26 जनवरी से पहले पकड़े आतंकियों पर बोली सिमी- बम ब्लास्ट होता, सैकड़ों मरते, मुस्लिमों पर आरोप लगता

Please Share

मुंबई: कश्मीर घाटी में 2 आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘आतंकवादियों को दिल्ली लाया जाता। गणतंत्रता दिवस पर बम ब्लास्ट होता। सैकड़ों मरते। मुस्लिमों पर आरोप लगता। मु‌स्लिम निशाना बनाए जाते। क्या यही पटकथा थी?’

इसके बाद लोगों ने सिमी की जमकर आलोचना की। साथ ही कहा इन्हें गिरफ्तार लेना चाहिए। लोगों के तीखे कमेंट के बाद अंत में सिमी ने कहा कि, उनके परिवार की तीन पीढ़ियां देश को समर्पित रही हैं। वे सभी आर्मी ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने बहादुरी से देश की सेवा की है।