Please Share
केदारनाथ में हेली सेवा देने के लिए ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है। 17 ऑपरेटरों में से राज्य सरकार ने 14 ऑपरेटरों को परमिशन दे दी है। हालांकि हेली रेट को लेकर संभवत कल तक फैसला ले लिया जाएगा। सुत्रों कि माने तो सरकार पिछले वाले कम रेट को ही बरकरार रखेगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा केदारनाथ में हेली सेवा देने वाले ऑपरेटरों से LOI मांगे गये थे । जिसमें 17 कंपनीयों ने आवेदन किया था। जिसके बाद आज यूकाड़ा ने 14 कंपनियों को केदारनाथ में हेली सेवाएं देने की अनुमति दे दी है। मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा पिछले सरकार में हुए टेंडर को निरस्त कर ये प्रक्रिया शुरू की है।


