Please Share
देहरादून: प्रदेश में 10 साल पुराने कमर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक को लेकर आज संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक है। बैठक में 10 साल पुराने कामर्शियल वाहनों के संचालन पर रोक के साथ ही देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, टिहरी, ऋषिकेश में नए रूटों पर बसें संचालित करने का भी फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही देहरादून में कई नए रूटों पर सिटी बसों, ऑटो व विक्रम के संचालन पर सहमति बन सकती है।

