Please Share
नैनीताल: ज्योलिकोट भवाली मार्ग पर विरभट्टी के पास गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से ट्रक में लदे सलेंडर बम के गोले बन गए और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। आग लगने के बाद ट्रक में कई धमाके हुए, विस्फोटों की आवाज सुनते ही इलाकों में दशहत फैल गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक और क्लीनर ने भागकर अपनी जान बचा ली।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर भवाली-वीरभट्टी के रास्ते को बंद कर दिया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

