सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अश्लीलता फ़ैलाने पर 8 युवक-युवतियों पर मुकदमा दर्ज

Please Share
सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अश्लीलता फ़ैलाने पर 8 युवक-युवतियों पर मुकदमा दर्ज 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादूनः विकासनगर के होटल क्लासिक बार में कल छापे के दौरान पुलिस ने जिन पांच युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था पुलिस ने उन पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अश्लीलता फ़ैलाने पर धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है

विकासनगर एसएचओ जितेन्द्र कुमार ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि पूछताछ में यह सामने नहीं आया कि युवक-युवतियां अवैध देह-व्यापार से जुड़े हुए थे, लेकिन सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और अश्लीलता फ़ैलाने पर इन सभी पर धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है

गौरतलब है कि कल देह व्यापार की सूचना के बाद पुलिस ने जब बार में छापा मारा तो, पुलिस ने पांच युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। जिनसे कल देर तक मामले में पूछताछ की गई।

Leave a Reply