Please Share
देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष विमान से दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे जहाँ उनके स्वागत के लिए राज्यपाल डॉक्टर केके पॉल, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के मुख्य सचिव पुलिस के डीजीपी सहित अन्य आलाधिकारियों एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
मौसम खराब होने की वजह से उनका काफिला सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचा जहां राष्ट्रपति ने अपने परिवार के साथ गंगा पूजन किया। हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड श्रीगंगा सभा के 7 पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कराया।



