राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां बाकी, बारिश ने प्रशासन के छुड़वाए पसीने

Please Share
राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां बाकी, बारिश ने प्रशासन के छुड़वाए पसीने 2 Hello Uttarakhand News »

रूद्रप्रयागः पछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिला प्रशासन के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। एक तरफ जहां कल बाबा केदार के दर्शन करने के लिए महामहीम धाम में पधार रहे हैं वहीं प्रशासन अभी तक तैयारियां पूरी नहीं कर पाया है।

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां बाकी, बारिश ने प्रशासन के छुड़वाए पसीने 3 Hello Uttarakhand News »

बारिश के कारण प्रशासन को तैयारियां करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। प्रशासन भी आज पूरे दिन भर छातों के जरिए तमाम तैयारियों में रमा हुआ दिखा। सूत्रों के अनुसार केवल तैयारियां ही पूर्ण नहीं हैं बल्कि तैयारियों से जुड़ा आधा सामान भी अभी तक केदार धाम नहीं पहुंचा है।

राष्ट्रपति आगमन की तैयारियां बाकी, बारिश ने प्रशासन के छुड़वाए पसीने 4 Hello Uttarakhand News »
आज भी मौसम खराब होने के कारण हैलिकॉप्टर उड़ानें नहीं भर पाएं। वहीं एमआई 17 भी ट्रायल के लिए केवल एक ही बार उड़ान भर पाया।

Leave a Reply