महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र व छात्राओं ने किया उग्र प्रदर्शन…

Please Share

पिथौरागढ: आज महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र व छात्राओं ने कॉलेज से लेकर जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी कि।

छात्रों ने जिला मुख्यालय में घंटों भर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर में बैक परीक्षा में 340 रुपये का शुल्क किया गया जिसे कम करने को लेकर क्षात्रों ने प्रदर्शन किया।

साथ ही छात्रों ने कॉलेज के अनेकों विषयों पर सवाल उठाये है। सभी छात्र छात्राओं ने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक कमेटी का गठन किया है जो इस मसले का  निराकरण एक सप्ताह के भीतर करेगी।

Leave a Reply