Please Share
श्रीनगर: एक व्यवसायी पर युवती काे भगाने का आराेप लगाते हुए श्रीनगर के कीर्तिनगर बाजार में आज कुछ लाेगाे ने काफी हुड़दंग मचाया। इस दबंगई में कई लाेगाें की दुकान क्षतिग्रस्त हाे गई हैं।
एसओ कीर्तिनगर चंदन सिंह ने हैलो उत्तराखंड काे बताया कि कीर्तिनगर में हिंदु परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाई की दुकान में ताेड़फोड़ करने के साथ ही सब्जी की दुकान में भी सब्जियों का भारी नुकसान किया।
एसओ के मुताबिक फिलहाल पुलिस मामले काे शांत करने में लगी हुई है, मामला शांत होते ही पुलिस हुड़दंगियों काे पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर देगी लेकिन महिला काे भगाने के संबंध में अब तक पुलिस के पास काेई तहरीर नहीं आई है।


