फर्जी बाबा मामला- महंत को जान से मारने की धमकी…

Please Share

फर्जी बाबा मामला- महंत को जान से मारने की धमकी… 2 Hello Uttarakhand News »

फर्जी बाबाओं की सूची तैयार कर उनके बहिष्कार की तैयारियों में जुटे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को अब जान से मारने की धमकियां मिलने लगी है।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि कल से उन्हें अभी तक 3 बार धमकी भरे फ़ोन आ चुके है जिसमें एक बार जान से मारने की धमकी भी दी गयी है।

जब हैलो उत्तराखंड ने उनसे पूछा कि वो कौन हो सकते है जो उन्हें धमका रहे है तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आसाराम औऱ दूसरे अन्य फर्जी बाबाओं के समर्थक ही उन्हें फोन कर धमका रहे हो, लेकिन वो डरने वाले नही है। महंत गिरी के मुताबिक इस धमकी भरे फ़ोन के खिलाफ उन्होंने पुलिस में एफ0आई0आर भी दाखिल कर दिया है।

बता दे कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा फर्जी बाबाओं पर नकेल कसने के लिये रविवार को संगम नगरी इलाहाबाद में होने वाली बैठक में फर्जी बाबाओं के नाम पर चर्चा कर उन्हें सार्वजनिक कर दिया जायेगा। साथ ही उन बाबाओं के नाम सरकार को भी भेजे जायेंगे।

Leave a Reply