Please Share
देहरादून: प्रदेश में कुछ IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। आईपीएस वी. मुरुगेशन को पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय देहरादून के साथ अतिरिक्त प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आईपीएस अजय प्रकाश अंशुमन को पुलिस महानिदेशक दूरसंचार और महा निरीक्षक कारागार के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना और सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है।
आईपीएस मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है। साथ ही पीपीएस चंद्रमोहन को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून बनाया गया है।


