पहाड़ से गिरा पत्थर, बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत…

Please Share

पिथौरागढ़: मुनस्यारी में वल्थी क्षेत्र के देवीबड़ गांव में  पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। घटना उस वक्त की है जब वन पंचायत देवेबगड़ में वृक्षारोपण हो रहा था।

वृक्षारोपण के समय पहाड़ी से एक पत्थर आ गिरा जिसकी चपेट में 70 वर्षीय नरसिंह आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रशासन का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौपने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply