नई सरकार ने नहीं लिया है फिल्म नीति के लिए कोई ठोस निर्णय- मीना राणा

Please Share

आज मीना राणा उत्तराखंड क़े संगीत की दुनिया में लता मंगेश्कर के नाम से जानी जाती है। प्रेदश ही नहीं देश भर में लाखों प्रशंसको उनकी आवाज़ के दिवाने हैं।

मालूम हो कि मीना राणा उत्तराखंड फ़िल्म परिषद की सदस्य भी हैं। जिसके लिए उन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का शुक्रिया भी किया है। साथ ही सदस्य होने की जिम्मेदारी को भी वो बखूबी समझती हैं इसलिए संगीत से जुड़े कलाकारों के लिए वे कुछ कर गुजरने की चाह रखती हैं।

उनका सपना है कि वो प्रेदश में एक ऐसा स्कूल खोलें जहां कलाकारों को सही दिशा और शिक्षा मिल पाए ताकि हर किसी का सपना पूरा हो सके। साथ ही साथ मीना राणा ने माना कि प्रेदश में आज भी कलाकारों के लिए कुछ खास सुविधा नही हैं जिसके कारण उन्हें आगे बढ़ने में अभी भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बात पर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply