डेरा समर्थक हिंसा: उमर अब्दुल्ला ने पुछा क्या मिर्ची बम केवल कश्मीरियों के लिए है?

Please Share

यौन शोषण मामले में कल डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को सीबीआई द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद मचे हुडदंग पर कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या मिर्ची बम, ग्रनेड और प्लेट गनज सिर्फ कश्मीरियों पर इस्तेमाल करने के लिए है?

उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बर्खास्त करने की भी मांग करते हुए कहा है कि कि हरियाणा में पैदा हुई हिंसा की स्थिति को काबू करने के लिए सरकार के पाद पर्याप्त समय था, लेकिन फिर भी सरकार ने कोई पुख्ता कदम नही उठाये।

आपको बता दे कि कल राम रहीम केस में आये फैसले के बाद हुई हिंसा में अब तक 30 लोग अपनी जान गवा दी, और 300 से ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हो चुके है जबकि पुलिस ने एक हजार से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply