Please Share
अहमदाबाद: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिनों के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आबे का गले मिलकर स्वागत किया।
इसके बाद पीएम मोदी ने शिंजो आबे के साथ रोड शो भी किया, यह रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू होकर साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ। इस रोड शो के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार किसी विदेशी पीएम के साथ रोड शो किया। रोड शो के बाद अहमदाबाद में पीएम मोदी और शिंजो आबे साबरमती आश्रम पहुंचे।




