जाने कौन सी पैसेंजर ट्रेन 26 सितंबर तक के लिए रद्द हुई….

Please Share
जाने कौन सी पैसेंजर ट्रेन 26 सितंबर तक के लिए रद्द हुई…. 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून: बढ़ते ट्रेन हादसों को देखते हुए रेलवे ने सभी ट्रेन ट्रैक को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किये है जिसके चलते अधिकतर ट्रैक में मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है।

ट्रैक में चल रहे कार्य की वजह से बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, ट्रेन संख्या 54463-64, ऋषिकेश से चंदौसी जाने वाली ट्रेन 26 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। साथ ही 54341-42 देहरादून-सहारनपुर ट्रेन को शोर्ट टर्मिनेट किया गया है जिसकी वजह से ट्रेन सिर्फ लश्कर तक जाएगी।

स्टेशन मास्टर सीताराम सोनकर ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि ट्रैक पर हो रहे काम के चलते इस ट्रेन को रद्द किया गया है ताकि ट्रेन रूट का ट्रैफिक कम हो और ट्रैक में काम कर रहे कर्मियों को मरम्मत के लिए ज्यादा समय मिले।

सीताराम के मुताबिक कमजोर ट्रैक को ठीक करने के लिए छोटी पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल किया जा रहा है।

Leave a Reply