Please Share
देहरादून: 16 नवंबर की रात्रि में गोरखपुर फाटक के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मनीष कन्नौजिया पुत्र सोहनलाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने मनीष के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था।
मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा की गई है, जो ड्राईक्लीन का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही है।


