खुशखबरी…. अल्मोड़ा जिले की तीन ग्राम पंचायातें होंगीं ब्रॉड बैण्ड की सुविधा से लैस

Please Share

पिथौरागढ़: भारत नेट अभियान के तहत अल्मोडा जिले के तीन विकास खण्डों की प्रत्येक ग्राम पंचायत को आप्टिकल फायबर से जोडा़ जा रहा है।

बीएसएनएल के अल्मोडा जीएम का कहना है कि अल्मोडा़ जिले में हवालबाग- ताकुला, बागेश्वर में बागेश्वर विकास खण्ड और चम्पावत में लोहाघाट विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत को आप्टिकल फायबर से जोडा जा रहा है। साथ ही उनका कहना है कि यह काम अपने अन्तिम चरण में है।

बीएसएनएल इन सभी ग्राम पंचायतों को आगामी दिसम्बर माह तक फायबर से जोड़ देगी। जिसके बाद इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों को भी ब्रॉड बैण्ड की सुविधा मिलने लग जाऐगी।

Leave a Reply