किशोरी की मौत पर – सरकार खामोश, किशोर ने दी 21 हजार की मदद

Please Share

किशोरी की मौत पर – सरकार खामोश, किशोर ने दी 21 हजार की मदद 2 Hello Uttarakhand News »

कुछ रोज पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के खजुरानी गांव में 17 साल की एक किशोरी की मौत पर कांग्रेस कल उसके गांव में पहुंची। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

किशोरी की मौत पर – सरकार खामोश, किशोर ने दी 21 हजार की मदद 3 Hello Uttarakhand News »

 उन्होनें पीड़ित परिवार को 21 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस 21 हजार रुपयों से उस परिवार को कुछ राहत तो जरूर मिलेगी लेकिन सवाल है कि आखिर जिस मौत पर पूरे प्रदेश में हाहाकार रहा उस मौत पर कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी मात्र 21 हजार रुपये देकर सांत्वना प्रकट करती है तो वहीं सत्ता में आसीन बीजेपी अब तक अपने हाथों को बांधे बैठी है।

विपक्ष इस मौत को जहां प्रदेश पर कलंक बताती है क्योकिं उनका मानना है कि मौत भूख की कमी से हुई है। तो वहीं सरकार के प्रवक्का विनय गोयल साफ कहते है कि प्रदेश में जब अन्न की कमी नहीं है तो फिर भूख से मौत का तो सवाल ही नहीं उठता। मौत की वजहों की जांच चल रही है और जल्द ही सरकार द्वार पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

मौत जिस भी कारण हुई हो बेहद दुखद है लेकिन सबसे ज्यदा दुखद है कि इस मौत पर विपक्ष का राजनीति करना औऱ सरकार का उदासीन रहना।

Leave a Reply