Please Share
बता दें कि बीते रोज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर केदारनाथ विधायक मनोज रावत को मोदी दौरे के समय कमरे में बन्द करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए किशोर उपाध्याय के उस बयान को ही उलजुलूल कह दिया। हमने इस विषय पर बात करने के लिए केदारनाथ विधायक मनोज रावत से भी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
