Please Share
केंद्र सरकार ने कश्मीर विस्थापितों का ख्याल रखते हुए उन्हें सौगात के रूप में मेडिकल कॉलेज में आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य सरकार को दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक-एक सीट कश्मीरी विस्थापितों के लिए आरक्षित किया जाये।
इसी सिलसिले में जब हैलो उत्तराखंड ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया की केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीरी विस्थापितों के लिए की गई शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के तीनो मेडिकल कॉलेजो को पत्र भेजते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को सीट आरक्षित करने के दिशा निर्देश दिए है।


