उत्तराखण्ड मे बदला मौसम का मिजाज – बारिश के चलते तापमान मे आयी गिरावट

Please Share
उत्तराखण्ड मे बदला मौसम का मिजाज – बारिश के चलते तापमान मे आयी गिरावट 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून

मौसम विभाग के पूर्वनुमान सही साबित हुआ , बुधवार को सुबह से उत्तराखण्ड के विभिन्न इलाको मे लगातार बारिश देखने को मिली। लगातार बारिश के चलते राजधानी देहरादून मे तापमान मे भारी गिरावट दर्ज हुई। जहा दून मे तापमान 35 डिग्री तक था वही बुधवार को लगातार बारिश के चलते लुढकर 22 डिग्री पर आ गया। बुधवार की तरह गुरूवार को भी मौसम का रूख सामान्य ही रहने वाला है लेकिन उसके बाद फिर से तापमान मे बढ़ोत्तरी के सकेंत मिल रहे है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में आगामी दो दिन बारिश बढ़ने के आसार हैं

Leave a Reply