Please Share
बलराज नेगी एक गढवाली-कुमाॅऊ फिल्म पर्दे के मजं हुए कलाकार हैं, जो कि थियेटर और संस्कृति से पूरी तरह जुडे हुए हैं। भगोती गाॅव चमोली में जन्में बलराज नेगी आज गढवाल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके हैं। पहली फिल्म घर जमाई से शुरूआत कर बलराज ने कभी पिछे मुडकर नही देखा जिसका नतीजा गढवाल फिल्म इंडस्ट्री को मिला एक सुलझा हुआ कलाकार।
सुबेरो घाम एक ऐसी फिल्म है जो गढवाल संस्कृति की अच्छे-बुरे दोनो ही पहलुओं को दर्शाती है और जो कि आज तक लोगों के दिलो दिमाग में छाई हुई है और उसमें मुख्य कलाकार का अभिनय बलराज नेगी ने कर लोगों की खुब सुर्खियां बटोरी हैं।
