उड़ी में सेना और घुसपैठियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Please Share
उड़ी में सेना और घुसपैठियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर 2 Hello Uttarakhand News »

कश्मीर के उड़ी के जोरावर इलाके में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार अभी इलाके में करीब 4 आतंकी और छिप हुए हैं।

आतंकी सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सेना के जवानों में और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक आतंकी मारा गया। जबकि बाकी आतंकियों की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को सेना ने जम्मू कश्मीर के बारामुला के पास उड़ी सेक्टर के एक गांव में 4 आतंकियों को मार गिराया था।  ये आतंकी भी एक हफ्ते पहले ही एलओसी पार कर उड़ी मे दाखिल हुए थे।

Leave a Reply