Important; Dehradun School Closed: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद

Please Share
देहरादून, 28 जुलाई: (Dehradun School Closed) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा देहरादून जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने आज 28 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है। (Dehradun School Closed)

Alert; Uttarakhand Weather Update: 28-29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें और जलभराव या नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं। (Dehradun School Closed)

Important; Dehradun School Closed: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद 1 Hello Uttarakhand News »lp