Watch Kerala Wayanad Tunnel Landslide: भीषण भूस्खलन: केरल के वायनाड टनल प्रोजेक्ट साइट पर 1 की मौत, 7 घायल, 7 लापता

Please Share
तिरुवनंतपुरम: (Kerala Wayanad Tunnel Landslide) केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन टनल रोड परियोजना स्थल पर मंगलवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली टनल परियोजना पर निर्माण कार्य चल रहा था।
केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा सात अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Badrinath Donation Probe: CM धामी ने गठित की हाई लेवल जांच समिति, BKTC के PA प्रमोद नौटियाल निलंबित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), फायर एंड रेस्क्यू सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। (Kerala Wayanad Tunnel Landslide)
प्रशासन के अनुसार, भूस्खलन के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच जारी है और राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Watch Kishtwar Landslide: किश्तवाड़ में भीषण भूस्खलन: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास मलबे में दबे कई वाहन

बताया जा रहा है कि यह टनल रोड परियोजना मलप्पुरम और वायनाड के बीच संपर्क बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है। हादसे के बाद परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (Kerala Wayanad Tunnel Landslide)