Dehradun, (Hemkund Sahib Trust Appeal): गोविंदघाट स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
ट्रस्ट की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि 23 मई से शुरू हुई पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे यात्रा की गरिमा और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा, मर्यादा और संयम के साथ यात्रा करें।
अपील में कहा गया है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद, टकराव अथवा ऐसी गतिविधियों से बचें जिससे धार्मिक भावनाओं या सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचे। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि सिख धर्म में शस्त्रों का महत्व धर्म और मानवता की रक्षा के लिए है, न कि उनके प्रदर्शन या दुरुपयोग के लिए। इसलिए श्रद्धालु अनावश्यक रूप से शस्त्र साथ न लाएं तथा विशेष रूप से बच्चों को किसी भी प्रकार के शस्त्र रखने से दूर रखें।
Watch Rajasthan Dust storm: राजस्थान के चूरू में भीषण धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा
