Encounter: देहरादून में बड़ी मुठभेड़: प्रेमनगर में पुलिस बदमाश आमने सामने, एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल

Please Share
Dehradun: (Encounter): देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई उस समय हुई जब बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मारकर करीब 2 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी देवराज को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश काले रंग की कार में सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद विश्रांति की ओर भागे।
पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

Himachal Tragedy: चिंतपूर्णी के पास चलती कार सीधे खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

मुठभेड़ के दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को गोली लग गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Video Kedarnath Dham: केदारनाथ के पास बर्थडे पार्टी पर बवाल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 

You May Also Like