Kedarnath Heli: केदारनाथ हेली शटल सेवा: 22 अप्रैल से 15 जून अवधि की बुकिंग पूरी

Please Share
देहरादून, 24 अप्रैल 2026: (Kedarnath Heli Shuttle) केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की निर्धारित अवधि हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। यह बुकिंग 15 अप्रैल 2026 को सायं 6:00 बजे प्रारंभ की गई थी।
निर्धारित अवधि के लिए कुल 31,450 सीटें उपलब्ध कराई गई थीं, जिनकी 10,855 टिकटों के माध्यम से बुकिंग दर्ज की गई। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान पहला टिकट सायं 6:02 बजे तथा अंतिम टिकट सायं 7:28 बजे बुक किया गया।

DigitalCensus: उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 का पहला चरण 25 अप्रैल से शुरू, घर-घर जाकर होगी गणना

बुकिंग के दौरान सायं 6:10 बजे से 6:32 बजे के बीच अधिकतम गतिविधि दर्ज की गई। राज्यवार आंकड़ों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक एवं गुजरात से प्रमुख रूप से बुकिंग दर्ज की गई।
बुकिंग प्रक्रिया के लिए प्रति यूज़र अधिकतम 2 बुकिंग तथा कुल 12 सीटों की सीमा निर्धारित की गई थी। एक बुकिंग में अधिकतम 6 यात्रियों को शामिल करने तथा एक IP से अधिकतम 5 यूज़र ID द्वारा बुकिंग की अनुमति दी गई थी।
वर्तमान तक 510 बुकिंग ID के सापेक्ष 913 सीटों के लिए निरस्तीकरण (कैंसलेशन) भी दर्ज किए गए हैं।
यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अवधि के लिए संपन्न की गई।

Video, Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में उत्साह

 

You May Also Like