हल्द्वानी/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के पारंपरिक व्यंजनों और श्रीअन्न (मिलेट्स) को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्य बातें:
होटलों के लिए निर्देश: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी होटलों और रेस्टोरेंट के मेन्यू में उत्तराखंडी व्यंजनों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
शेफों के लिए साझा प्लेटफॉर्म: पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी शेफों को एक साझा मंच (अंब्रेला प्लेटफॉर्म) पर लाने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें।
शुद्धता और मानकीकरण: पारंपरिक व्यंजनों की मौलिकता बनाए रखने के लिए उनके मानकीकरण और शुद्धता पर सरकार विशेष फोकस करेगी।
युवाओं के लिए स्कॉलरशिप: सीएम धामी ने घोषणा की कि राज्य सरकार बेटियों को शेफ की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करेगी और उन्हें प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजने की भी योजना है।

